#Plan: रईस का आखिरी दांव...बदल डाली फिल्म...काबिल से डर कर?
शाहरूख खान की रईस का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है लेकिन अब फिल्म में होने डा रहा है एक बड़ा बदलाव। और ये बदलाव काबिल से टक्कर लेने के लिए किया गया।
शाहरूख खान की रईस और ऋतिक रोशन की काबिल की लड़ाई अब एकदम ज़ोर पर है। और अब शाहरूख खान ने काबिल से टक्कर के लिए रईस का आखिरी दांव फेंका है।
पिछले हफ्ते फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ जो लोगों को काफी पसंद आया और इसमें एक गाने की झलक मिली। सनी लियोन का लैला ओ लैला, जिसे राम संपत ने कंपोज़ किया है।

अब शाहरूख खान और रईस की पूरी टीम को लगता है कि फिल्म में और गाने होने चाहिए। इसलिए रईस को दो गानों से रईस बनाया गया है और उनकी मदद की है प्रीतम ने।
फिल्म में दो रोमांटिक गाने और जोड़े गए हैं जिनकी शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। इनमें से एक माहिरा खान पर फोकस किए है एकदम रोमांस से भरपूर होगा। अब देखना है कि शाहरूख के रईस बॉक्स ऑफिस पर इसका कोई असर पड़ता है या नहीं।
इस गाने की शूटिंग शाहरूख और माहिरा जल्द ही दुबई या मोरक्को में करेंगे। वहीं दूसरी तरफ शाहरूख ने राज ठाकरे को वादा कर दिया है कि वो आज के बाद किसी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगे।
रईस औऱ काबिल की टक्कर ज़ोरों पर चल रही है। एक तरफ रईस में लैला ओ लैला है तो दूसरी तरफ काबिल में उर्वशी रौतेला का आईटम नंबर। जानिए इन्हें किन मशहूर आईटम नंबर से लेनी है टक्कर -


Click it and Unblock the Notifications