'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई': बिग बॉस फेम सिंगर राहुल वैद्य को सलमान खान ने दिया एक बड़ा मौका?
कुछ ही दिनों पहले सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' के रिलीज डेट की घोषणा की है। ईद के मौके पर यह फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरशोर से चल रहा है।
इस बीच ताजा अफवाहें उठ रही हैं कि इस फिल्म के जरीए सलमान खान बिग बॉस 14 के रनर अप रहे राहुल वैद्य को एक खास मौका देने वाले हैं। फिल्म राधे में राहुल एक रोमांटिक ट्रैक गाते सुनाई दे सकते हैं।

सलमान खान अपनी दिलदारी के लिए हमेशा चर्चित और सबके चहेते रहे हैं। ऐसे में यदि राहुल को यह मौका मिलता है कि हैरानी नहीं होगी। बिग बॉस 14 के दौरान राहुल शो में कई बार गाना गाते दिखे थे। उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। लेकिन आज तक बॉलीवुड में उन्हें कोई बड़ा मौका नहीं मिल पाया है। अब राधे के जरीए उनको यह मौका मिल पाता है या नहीं.. देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications