..................... रेस 4 की तैयारी शुरु, साल 2021 के अंत तक फ्लोर पर आएगी | Race 4 is expected to roll by 2021 end, Salman Khan or Saif Ali Khan, who will play the mainlead? - Hindi Filmibeat

'रेस 4' की तैयारी शुरु, साल 2021 के अंत तक फ्लोर पर आएगी एक्शन- थ्रिलर, स्टारकास्ट में फेर- बदल!

बॉलीवुड की चर्चित एक्शन- थ्रिलर फ्रैंचाइजी 'रेस' की अगली फिल्म की तैयारी शुरु हो चुकी है। सलमान खान स्टारर रेस 3 के औसत प्रदर्शन के बाद, रेस 4 को लेकर फैंस के बीच सवाल उठ रहे थे। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो रेस 4 की स्क्रिप्ट पर काम शुरु हो चुका है और इस साल के अंत तक फिल्म फ्लोर पर भी आ जाएगी।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'रेस 4' की स्क्रिप्ट शिराज अहमद लिख रहे हैं। इससे पहले रेस, रेस 2 और रेस 3 के स्क्रिप्ट को भी शिराज ने ही लिखा था। वहीं, स्टारकास्ट की बात करें तो अंतिम स्क्रिप्ट लॉक होने के बाद ही फिल्म की कास्टिंग शुरू की जाएगी।

Race 4

फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो इस साल के अंत तक फिल्म के फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। हालांकि बाकी चीजें कोरोना वायरस की स्थिति पर निर्भर करती हैं। बताया जा रहा है कि 'रेस 4' में सलमान खान, सुनील शेट्टी और सैफ अली खान नजर आ सकते हैं। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X