रेस 3 का पहला सस्पेंस आपने किया CATCH - टाईगर से सिकंदर तक सलमान ही सलमान!
सलमान खान स्टारर रेस 3 इस ईद पर रिलीज़ हो रही है और फिल्म का धमाकेदार प्रमोशन शुरू हो गया है। दो दिन पहले सलमान खान का रेस 3 पोस्टर रिलीज़ हो गया।
अब फैन्स इस पोस्टर को देखकर इतना खुश थे कि हम उनकी खुशी में खलल नहीं डालना चाहते हैं। लेकिन अब हम आपका ध्यान खींचते हैं उस चीज़ पर जिस पर आपका ध्यान बिल्कुल नहीं गया। वो है फिल्म की कहानी।

दरअसल, रेस 3 के पोस्टर और सलमान खान का स्वागत जिस तरह उनके को स्टार्स ने किया उससे फिल्म के बारे में काफी कुछ पता चल गया। पहली बात तो ये कि पोस्टर के चारों और बंदूकें ही बंदूक थीं।
इस बात ने हमारा ध्यान दो चीज़ों की तरफ खींचा - पहली तो ये कि सलमान खान काफी गोलीबारी करने वाले हैं या फिर वो बंदूकों की तस्करी करते हैं।
सलमान के कपड़े देखकर ये तय है कि वो बिज़नेसमैन बने हैं। वहीं सलमान को जिस तरह, जैकलीन से लेकर बॉबी और डेज़ी से लेकर साकिब ने वेलकम किया है उससे सलमान के किरदार के बारे में काफी कुछ पता चल रहा है।
जैकलीन ने लिखा - मिलिए सिकंदर से, जो मेरे लिए एक पहेली है। वहीं बॉबी देओल ने लिखा कि मिलिए परफेक्ट दोस्त और परफेक्ट पार्टनर से। अनिल कपूर ने लिखा - हमारा पहला रेसर, सिकंदर, उसके लिए फैमिली एक शब्द नहीं पूरी ज़िंदगी है। वहीं साकिब सलीम ने लिखा - वो दिल और दिमाग दोनों से तेज़ है।
अब इससे सलमान के कैरेक्टर के बारे में काफी कुछ पता चल गया। वहीं साकिब का ट्वीट ये साबित कर गया कि सलमान शायद फिल्म में ग्रे किरदार में हैं। फिल्म के लिए एक शानदार चेज़ सीक्वंस है जिसका सबको बेसब्री से इंतज़ार है।
देखना ये भी दिलचस्प होगा कि फिल्म में सलमान की एंट्री कैसे होती है। जानिए अब तक सलमान खान की बेस्ट एंट्री -


Click it and Unblock the Notifications

