सलमान खान की रेस 3, रिलीज से पहले ही 300 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन!
कोई शक नहीं कि सलमान खान की फिल्म रेस 3 साल 2018 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। अफवाहों की मानें तो रेस 3 के निर्माता फिल्म की थियेट्रिकल राइट्स 150 करोड़ में बेचना चाहते हैं। हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। जाहिर है रेस 3 के कास्ट से पहली बार सलमान खान का नाम जुड़ चुका है, जिसका फायदा निर्माता जरूर उठाना चाहेंगे।
100 करोड़ की बॉयोपिक फिल्म.. अक्षय कुमार हो सकते हैं FINAL
एक सूत्र के अनुसार, सलमान खान की पिछली फिल्म टाईगर जिंदा है की थियेट्रिकल राइट्स लगभग 130 करोड़ में बिके थे। वहीं, जब सलमान का नाम रेस 3 से जुड़ा.. तो निर्माता रमेश तौरानी इस आंकड़े से भी ऊपर बढ़ना चाह रहे हैं।

थियेट्रिकल राइट्स के अलावा.. खबरों की मानें तो रेस 3 की सैटेलाइट राइट्स के लिए एक चैनल ने 75 करोड़ का ऑफर दिया है.. लेकिन निर्माता तैयार नहीं है। फिल्म की सैटेलाइट राइट्स को भी 140 करोड़ तक में बेचा जाएगा। लिहाजा, साफ है कि रेस 3 रिलीज से पहले ही 300 करोड़ तक की कमाई करने वाली है।
यहां जानते हैं क्यों है फैंस को रेस 3 का इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications