BREAK UP: फिल्म से सीन हुआ कट तो इस सुपरहिट जोड़ी का हुआ ब्रेक अप!
[बॉलीवुड समाचार] इस खबर को पढ़ते हुए आपको जितना दुख हो रहा है बताते हुए हमें भी उतना ही दुख हो रहा है। आनंद एल राय और धनुष ने रांझणा से बॉलीवुड को जो दिया है वो हम कभी भी भूल ही नहीं सकते। लेकिन अगर गपशप गली की मानें तो ये सुपरहिट जोड़ी फिलहाल बात नहीं कर रही है।
इसका कारण है एक सीन...सिर्फ एक सीन। दरअसल, हमने आपको बताया था कि तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में धनुष का कैमियो होगा पर बाद में वो सीन फिल्म में दिखा ही नहीं। आपको लगा होगा कि हमने आपको बेवकूफ बनाया पर ऐसा नहीं है। सीन था जो कि फिल्म में एडिट कर दिया गया।
[कंगना रनौत पर बना ये वीडियो केवल बद्तमीज़ी है!]
इस पांच मिनट के सीन को शूट करने धनुष दिल्ली तक गए थे। लेकिन फिल्म में सीन ना देखकर उन्हें अच्छा नहीं लगा और यही इनकी बातचीत बंद होने का कारण है। वैसे आनंद एल राय को शायद कैमियो काटने की आदत है। उन्होंने सलमान खान तक का सीन काटा है। जानिए कहां--->[कट गए सलमान और मनु को मिल गई तनु!!!]


Click it and Unblock the Notifications
