रॉ वन ने कहा, मैं सिंगर बनना चाहता हूं!

शाहरूख के आई पॉड में अब हर तरह के म्यूज़िक अपलोड हो चुकें हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से वो अपने बच्चों के और भी करीब रह सकतें है। आज कल शाहरुख की फिल्म रॉ वन का छम्मक छल्लो.. टॉप पर बना हुआ है। इनका कहना है कि जब वो छम्मक छल्लों गुनगुनाते हैं तो इनके आस पास के लोग इनकी तारीफ करते हैं।
किंग खान का कहना है कि उन्हें संगीतकार लॉयड वेबर ने अपने शो में इनवाइट किया था लेकिन शाहरूख ने उन्हें कहा कि मुझे गाना तो नहीं आता। तो उन्होंने कहा कि मैं सिखा दूंगा आप बस आ जाएं। हम आपको बता दें की शाहरूख ने फिल्म जोश में अपुन बोला... गाना गा चुके हैं। लेकिन उन्हें लगता है कि उनकी आवाज़ सचमुच बहुत खराब है और वो कहते फिर रहें हैं कोई तो मुझे गाना सिखा दे।


Click it and Unblock the Notifications