'टूनपुर के सुपरहीरो' से Ra.One को खतरा
अब इसे शाहरुख का दुर्भाग्य कह लें या फिर अजय देवगन के सितारे बुलंदी पर कह लें दोनों बातों में अजय देवगन का फायदा और हर हाल में शाहरुख का नुकसान होना तय ही है। बात ये है कि अजय देवगन की 'टूनपुर का सुपरहीरो' और शाहरुख खान की 'रा.वन' में इतनी समानताएं निकल आई हैं कि दोनों फिल्म लगभग एक ही विषय और थीम पर बनी मालूम दे रही हैं।
अजय देवगन की फिल्म 'टूनपुर का सुपरहीरो' उनकी होम प्रोडक्शन है। जिसमें अजय-काजोल एनीमेटड कैरेक्ट्रर्स के साथ मिल कर एक अनोखा कारनामा अंजाम जेने जा रहे हैं। और ये सब अजय फिल्म में अपने बेटे की नजर में एक बेहतर पिता साबित होने के लिए कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म भारत की पहली 3D एनीमेटेड फिल्म है। इस फिल्म में अजय की दो साल की मेहनत और पैसा दोनों ही लगे हुए हैं। इस फिल्म में एक लंबे समय बाद काजोल की मम्मी और जानी-मानी अभिनेत्री तनूजा ने भी काम किया है।
दूसरी ओर शाहरुख की फिल्म रा.वन दरअसल एक वीडियो गेम है। इस गेम में शाहरुख गुम हो जाते हैं। अंत में ग्राफिक और एनीमेशन मिल कर ऐसा कमाल दिखाते हैं कि शाहरुख उस वीडियो गेम के तिलिस्म को तोड़ कर बाहर निकलते हैं और अपने बेटे की नजर में सुपरहीरो बन जाते हैं। यह फिल्म भी शाहरुख की होम प्रोडक्शन है। इस फिल्म के लिए शाहरुख पिछले काफी समय से लगातार पसीना बहा रहे हैं।
अब जबकि दोनों फिल्म की कहानियों में इतनी समानता है , दोनों फिल्मों में जंग होना स्वाभाविक ही है। उस पर तुर्रा ये कि शाहरुख को जब ये बातें पता चली हैं तब टूनपुर का सुपरहीरो तो रिलीज हो रही है इसलिए अब सारी टेंशन शाहरुख की है कि वह अपनी फिल्म को अनोखा बनाने के लिए अब क्या करेंगे। खैर शाहरुख ने भी कच्ची गोलियां नहीं खेली हैं इसलिए वह हॉलीवुड की स्पेशल टीम की मदद से एक से बढ़ कर एक जानलेना स्टंट डाल कर अपनी फिल्म को बेहद रोमांचक बनाने जा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के म्यूजिक के लिए भी उन्होने हॉलीवुड से एक स्पेशल म्यूजीशियन को बुलाया है। अब देखना ये है कि दोनों सुपरहीरो में से दर्शकों का दिल जीतने में कौन कामयाब होता है?


Click it and Unblock the Notifications