'रोबोट' से ज्यादा महंगी 'रा वन'
अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में जिसका नाम सबसे आगे है वो है दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म रोबोट, जिसने कामयाबी की नई दास्तां लिखी है लेकिन रोबोट से भी ज्यादा महंगी फिल्म है बॉलीवुड के किंग खान की आने वाली फिल्म रा वन। जिसकी इस साल के जून में रिलीज होने की उम्मीद हैं।
बॉलीवुड के जानकारों का कहना है कि शाहरूख की फिल्म का बजट 150 करोड़ रूपए से ज्यादा का है। इस फिल्म में शाहरूख एक सुपरहीरो के किरदार में हैं और फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स का खूब इस्तेमाल किया गया है।
फिल्म के लिए हॉलीवुड के कई टेक्नीशियंस की मदद ली गई है। फिल्म में अर्जुन रामपाल विलेन का किरदार निभा रहे हैं। शाहरूख खान इस फिल्म के निर्माता भी हैं। फिल्म में शाहरूख डबल रोल कर रहे हैं। जिसमें एक रोल वैज्ञानिक का है जो कि दो रोबोट बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications