सलमान खान और चिंरजीवी की गॉडफादर से धमाकेदार खबर, विलेन का हुआ खुलासा!
साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर लगातार चर्चा में हैं। हाल में ही खबरें आई थीं कि सलमान खान ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है और डेट्स भी दे दी हैं। लेकिन अब एक और धमाकेदार खबर सामने आ रही है। ये खबर है गॉडफादर फिल्म के विलेन की।
टॉलीवुड डॉट नेट की ताजा रिपोर्ट का दावा है कि विक्रम वेधा फेम आर माधवन की इस फिल्म की एंट्री हो गई है। गॉडफादर मेकर्स सोच रहे हैं कि माधवन को विलेन रोल के लिए फाइनल किया जाए। इससे पहले मलयाली फिल्म एक्टर बिजू मेनन की एंट्री को लेकर खबरें आई थीं।

मलयालम फिल्म लुसीफर का तेलुगू रिमेक गॉडफादर में आर माधवन की एंट्री को लेकर अभी तक ऑफिशिल ऐलान नहीं हुआ। लेकिन ये खबर अगर सही निकली तो आर माधवन मेगास्टर चिरंजीवी से भिड़ते नजर आएंगे। ये देखना हर फैन के लिए बेहतरीन साबित होगा।

विक्रम वेधा में जमकर हुई आर माधवन की तारीफ
कुछ समय पहले र. माधवन ने विजय सेतुपति के साथ विक्रम वेधा फिल्म की थी। ये फिल्म इतनी हिट हुई कि इसका हिंदी रीमेक भी बनाया जा रहा है कि और इसमें ऋतिक रोशन और सैफ जैसे बड़े सितारों को कास्ट किया जा रहा है।
कहा जा रहा है विक्रम वेधा में एक ईमानदार पुलिसवाले का किरदार निभाने वाले आर माधवन की एक्टिंग से गॉडफादर मेकर्स काफी इंप्रेस हुए हैं और इसी वजह से वह गॉडफादर में उन्हें कास्ट करने पर भी विचार कर रहे हैं।

फिल्म गॉडफादर
मेकर्स सुपरहिट मलयालम फिल्म लुसिफर को तेलुगू भाषा में लेकर आ रहे हैं। मलयालम लुसिफर में मशहूर अभिनेता मोहनलाल लीड रोल में नजर आए थें जिसे पृथ्वीराज सुकुमारन ने डायरेक्ट किया था। चिरंजीवी की गॉडफादर का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इसे मोहन राजा डायरेक्ट करेंगे। वहीं राम चरण, आर बी चौधरी व एन वी प्रसाद प्रोड्यूस करेंगे।

सलमान खान का साउथ डेब्यू
अभी तक किसी भी तेलुगू फिल्म में सलमान खान ने काम नहीं किया है। अगर चिरंजीवी संग सलमान खान नजर आए तो ये उनका टॉलीवुड डेब्यू होगा। हालांकि वह साउथ की कई हिंदी रीमेक में काम जरूर कर चुके हैं।

सलमान खान और चिरंजीवी का यारना
चिरंजीवी और सलमान खान निजी जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त है। यही वजह है कि सलमान खान चिरंजीवी को फिल्म करने से मना नहीं कर पाए। याद दिलवा दें कि चिरंजीवी के 60वें जन्मदिन पर सलमान खान ने भी हिस्सा लिया था और उन्होंने चिरंजीवी के हिट गानों पर जमकर डांस भी किया था।


Click it and Unblock the Notifications