Nushrratt Bharuccha: कामुक अंदाज में रेत पर लोट-पोट हो, इस तरह अपना ख्वाब पूरा कर रही है ये 'छोरी'

nusrat bharucha

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा अपने अभिनय से एक अलग फैन फॉलोइंग बना चुकी हैं। नुसरत अक्सर अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। जल्द ही उनकी फिल्म 'छोरी 2' आने वाली है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में है। इसके अलावा वे एक नए प्रोजेक्ट 'अकेली' को भी लीड कर रही हैं। लेकिन हम यहां उनके काम की नहीं बल्कि उनकी हाल ही में पोस्ट किए गए वीडियो की बात कर रहे हैं।

जी हां, Nushrratt Bharuccha ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे एक डेजर्ट सेंड पर मादक अंदाज में लेटी हुई हैं और पीछे से सनसेट का व्यू देखा जा सकता है। इस वीडियो में उन्होंने स्किन कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है और डेनिम जींस पहनी है। अपने लुक को हॉट बनाने के लिए नुसरत में गॉगल्स लगाए हुए हैं और हाथ में वॉच के अलावा फंकी बैंड्स पहने हुए हैं।

इस वीडियो को हाल ही में पोस्ट करते हुए प्यार का पंचनामा और छोरी फिल्म एक्ट्रेस नुसरत ने लिखा, मैं बारिश के होने का ख्वाब करती हूं और डेजर्ट सेंड में गार्डन होने की उम्मीद करती हूं। नुसरत इस वीडियो में डेजर्ट में रेत पर लेटी हुई बेहद हॉट लग रही हैं और साथ में बीच-बीच में सेंड को उड़ाती हुई बेहद कामुक अंदाज में पोज दे रही हैं।

ड्रीम गर्ल एक्ट्रेस नुसरत की इस वीडियो को देखकर फैंस कमेंट करने से खुद को काबू नहीं कर पा रहे हैं। अब तक लगभग 1 लाख 15 हजार से अधिक कमेंट्स और लाइक्स आ चुके हैं।

आपको बता दें मुंबई के ट्रैफिक से परेशान होने की वजह से मेट्रो से ट्रैवल करने वाली Nushrratt Bharuccha को इंस्टाग्राम पर 5.1 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। नुसरत उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

काम की बात करें, तो नुसरत 'छोरी 2' और 'अकेली' फिल्म के अलावा अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'सेल्फी' में भी दिखाई देगी। Nushrat ने खुद सेल्फी फिल्म का पोस्टर पोस्ट कर फैंस को बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X