गांव वाले है पूरब कोहली
'रॉक ऑन' फिल्म में रॉक स्टार की भूमिका निभाने वाले अभिनेता पूरब कोहली अब एक अन्य फिल्म में ग्रामीण की भूमिका में नजर आएंगे।
मैराथन पर आधारित फिल्म '42 केएमएस' में कोहली एक ग्रामीण की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने से कहा, "फिल्म में मैं एक किसान का बेटा बना हूं। किरदार के जीवन में नया मोड़ उस समय आता है जब वह मैराथन दौड़ में शामिल होता है।"
अभिनेता बनने से पहले कोहली विडियो जॉकी का काम करते थे। '42 केएमएस' फिल्म में कोहली के अलावा मंदिरा बेदी, विक्रम सालुजा, नौशीन अली सरदार और समीर दत्तानी भी नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी को प्रदर्शित होगी।
कोहली ने अभिनय की दुनिया में 'बस यूं ही' फिल्म से कदम रखा। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नंदिता दास भी थीं। इसके अलावा वे 'सुपारी', 'वास्तुशास्त्र', 'माई ब्रदर निखिल', 'वो लम्हे'और 'आवारापन' फिल्म में भी अभिनय कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications