पानी में भीगी पतली कमर, लहराते बाल और ट्रांसपेरेंट टॉप में बेहद कामुक वीडियो पोस्ट किया इस हीरोइन ने!

फेमिना मिस इंडिया 2012 में पार्टिसिपेट कर चुकी एक्ट्रेस सोनम बाजवा आजकल इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए खूब हॉट तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रही हैं। हाल ही में सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे भीगे हुए खुले बालों, भीगी कमर और ट्रांसपेरेंट टॉप के साथ ब्लैक बॉटम शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वे पानी के किनारे बैठी हुई हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सोनम बाजवा ने लिखा कि जल्द ही वे फोटोग्राफर अविराज सिंह के साथ नजर आएंगी। पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा की इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। तकरीबन 5 लाख 60 हजार लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं और साढ़े तीन हजार से अधिक कमेंट कर चुके हैं।
सोनम के इस हॉट लुक के बारे में फैंस ने लिखा, 'स्वर्ग से कोई अप्सरा उतरी है' जबकि कोई उन्हें 'फायर' कह रहा है, तो कोई 'हॉट' कह रहा है कोई उन्हें 'मरमेड लैंड पर वेलकम' कर रहा है तो कोई उन्हें 'पंजाब की कैटरीना कैफ' बुला रहा है।
2012 में आई पंजाबी फिल्म 'बेस्ट ऑफ लक' से अभिनय की दुनिया में डेब्यू करने वाली सोनम बाजवा नैनीताल की रहने वाली हैं। पंजाबी सुपर हिट फिल्म 'पंजाब 1984' जो 2014 में आई थी, में सोनम लीड रोल में थी जिसने सोनम को अलग पहचान दिलवाईं। तमिल फिल्म 'काटेरी' में भी सोनम के अभिनय को सराहा गया था। एक्टिंग करने से पहले सोनम बाजवा एयर होस्टेस भी रह चुकी हैं। सोनम पंजाबी फिल्मों के अलावा तमिल और हिंदी सिनेमा में भी एक्टिवली काम कर रही हैं।
इनके अलावा सोनम बाजवा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है और पल-पल की अपनी वीडियोज और फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अक्षय कुमार के साथ होने वाले 'नॉर्थ अमेरिका टूर मार्च 2023' में सोनम बाजवा भी दिखाई देंगी। इस टूर में अक्षय कुमार के अलावा नोरा फतेही, दिशा पटानी, मौनी रॉय जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
आपको बता दें, सोनम बाजवा जितनी वेस्टर्न ड्रेस में हॉट लगती है उतनी ही खूबसूरत वे इंडियन आउटफिट में भी लगती हैं। सोनम बाजवा अपनी कातिल अदाओं से और हॉट लुक से ना सिर्फ पंजाबी फैंस बल्कि बॉलीवुड फैंस पर भी कहर ढाती नजर आती हैं।
अब देखना होगा कि अक्सर बोल्ड अदाओं से फैंस को घायल करने वाली सोनम बाजवा इस हॉट लुक के साथ और फोटोग्राफर अभिराज के साथ किस नए प्रोजेक्ट की घोषणा करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications