..................... Professional dancer and celebrity choreographer Samantha Long shares latest dance video on instagram, see here - Hindi Filmibeat

जंगल में बिकिनी और हाई हील्स पहन इस हसीना ने किया ऐसा होश उड़ाने वाला डांस, लोग बोले, जंगल में मंगल!

Samantha Long

Choreographer Samantha Long: प्रोफेशनल डांसर और सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर सामंथा लॉन्ग अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस की वीडियो पोस्ट करती रहती है। हील्स कोरियोग्राफी में अपने ट्रेडमार्क हिप-हॉप के लिए जानी जाने वाली सामंथा लॉन्ग (Samantha Long) के कभी रेन डांस तो कभी स्टंट डांस के वीडियोज इंस्टाग्राम पर भरे पड़े हैं।

लेकिन हाल ही में सामंथा ने लीक से हटकर एक नया डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वे स्किन कलर की ऑफ शोल्डर बिकनी में नजर आ रही हैं। साथ ही हाई हील्स में वे बेहद हॉट अंदाज में बैली डांस करती दिख रही हैं।

समंथा लॉन्ग में इस डांस वीडियो में KAROL G के गाने KÁRMIKA पर डांस करने का डिसीजन लिया और वे खुले बालों में इस हॉट अंदाज के साथ जंगल में आग लगाती नजर आ रही हैं। सामंथा का यह वीडियो उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और खूब इस पर कमेंट भी करते नजर आ रहे हैं।

फैंस उनके डांस को पसंद कर रहे हैं तो कोई उन्हें ये कमेंट कर रहा है कि वे केटी पेरी की वाइब्स देती नजर आ रही हैं। कोई उन्हें डांस की देवी का कमेंट कर रहा है तो कोई यूजर उन्हें एज ऑलवेज अमेजिंग जैसे कमेंट कर रहा है। एक फैन ने लिखा, मम्मा मिया, फायर। वहीं बहुत से फैंस उन्हें हॉटी, जंगल में मंगल और फायर के इमोजी कमेंट बॉक्स में भेजते हुए नजर आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ए स्ट्रांग अमेज़ॉन वॉरियर क्वीन। एक फैन ने लिखा, हॉट एस हैल, साथ में उसने बहुत सारे फायर के इमोजी भी बनाए।

सामंथा के इस वीडियो को देखकर फैन पानी पानी हो रहे हैं। आपको बता दें सामंथा डांस के लिए बेहद अच्छी लोकेशंस का चुनाव करती हैं।

कहीं बिल्डिंग के टॉप पर तो कहीं बिल्डिंग को दिखाते हुए डांस करती नजर आती हैं। सामंथा के रेन डांस का कहना ही क्या। रेन डांस में वे अक्सर गजब ढाती नजर आती हैं।

वही स्टंट डांस देखें तो सामंथा के स्टंट भी डांस में कम नहीं होते। बहरहाल सामंथा ने अपने डांस मूव्स से साबित कर दिया है कि वे अपने डांस से फैंस को आसानी से मदहोश कर सकती हैं।

आपको बताते चलें, कोरियोग्राफर सामंथा सेलिब्रिटी निकी मिनाज, जेनेट जैक्सन, स्टीव अओकी और पॉल मेकार्टनी जैसे सितारों के साथ काम करने के अलावा एमटीवी और सैमसंग जैसे ब्रांडों के साथ काम करने के लिए जानी जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X