प्रियंका खत्म करना चाहती हैं बेबो से दुश्मनी

सैफ अपनी फिल्म के लिए चाहते थे कि प्रियंका इस फिल्म में डांस करे लेकिन पीसी ने यह क हते हुए फिल्म में आयटम नबर करने से मना कर दिया कि इस फिल्म में करीना हैं। लेकिन अब प्रियंका अपनी दुश्मनी को भुलाने के लिए खुद आगे बढ़ रही हैं और वह अब इस फिल्म में आयटम नंबर भी करना चाहती हैं।
जब करीना के सैफ से एक फंकशन में पूछा गया कि क्या वो प्रियंका के डांस ना करने से परेशान हैं तो सैफ ने कहा कि 'नहीं मुझे मालूम है कि कई एक्ट्रेस बेबो के साथ काम नहीं करना चाहती हैं।'
अब प्रियंका अपने सुर बदलते हुए लोगों से यह कह रही हैं कि उन्हें करीना के साथ काम करने में खुशी होगी। ये आगे कहती हैं कि 'मुझसे फिल्म एजेंट विनोद में एक आइटम डांस के लिए कहा गया था लेकिन लेकिन इसके बाद यह बात आगे बढ़ ही नहीं पायी।
मुझे करीना के साथ फिल्म में काम करने में काफी खुशी होगी। मुझे आशा है कि यह फिल्म हिट साबित हो, मैंने इसके गाने अभी तक नहीं सुने है, लेकिन हां अगर बात आगे बढ़ेगी तो मैं जरूर इस फिल्म में काम करना चाहूंगी।


Click it and Unblock the Notifications