अभिषेक से सुलह करेंगी प्रियंका

By Staff

बॉलीवुड सनसनी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म प्यार इंपॉसिवल इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है। उनके बेहतर अभिनय के लिए उन्हे पुरुस्कार भी मिल चुके हैं। प्रियंका अब नंवर वन के सिंहासन पर कब्जा जमाने के लिए थोड़ी प्रोफेशनल होने जा रही हैं। इसके लिए वह सबसे पहले बॉलीवुड में अपने रिलेशंस मजबूत करना चाहती हैं।

मुंबई फिल्म नगरी के रिलेंशंस की बाद हो और उसमे बच्चन फैमिली का नाम ना आए। ये तो पॉसिबल नहीं है। इसलिए प्रियंका सबसे पहले अपने रिलेशंस जूनियर बी यानी अभिषेक बच्चन के साथ स्ट्रांग करना चाहती हैं।

अभिषेक बच्चन के साथ प्रियंका ने फिल्म ब्लफमास्टर की थी। फिल्म में अभिषेक के साथ प्रियंका की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। पिछसे साल एक फिल्म समारोह के दौरान प्रियंका और अभिषेक के रिश्तों में दरार आयी थी।

लेकिन प्रियंका अब इस अन-बन को भूल कर काम में कंसेन्ट्रेट करना चाहती हैं। प्रियंका-अभिषेक के साथ रोहन सिप्पी की अगली फिल्म में काम करना चाहती हैं। लेकिन प्रियंका की राहें इतनी आसान नहीं हैं। रोहन का इस बारे में कहना है कि वह प्रियंका की एक्टिंग पसंद करते हैं।

पर अभी अपनी फिल्म के लिए अभिनेत्री का चुनाव उन्होने नहीं किया हैं। खैर अगर प्रियंका अपनी ओर से इतनी कोशिश कर रहीं हैं तो आज नहीं तो कल उनके रिलेशंस बॉलीवुड में स्ट्रांग हो ही जाएंगे। बला की सेक्सी और अभिनय क्षमता से लबरेज प्रियंका को नंबर वन बनने के लिए और चाहिए भी क्या?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X