'विक्ट्री' के प्रीमियर पर आई प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा वास्तव में काफी प्रोफेशनल है। अब उन्हें पता हे कि हरमन भी उसी इंडस्ट्री का हिस्सा है जहां पर वे काम करती है। कभी न कभी तो मुलाकात होती ही। इसलिए प्रियंका ने खुद ही मिलने रहने का फैसला किया जिससे दोस्ती भी रहे और काम भी चलता रहे। इस अवसर पर प्रियंका अपने माता पिता के साथ मौजूद थी।
कुछ सूत्रों के अनुसार हरमन और प्रियंका का प्रेम टूटने के बाद भी दोनों में दोस्ती बनी हुई है। दोनों अपने महत्वपूर्ण क्षणों मे एक दूसरे को याद करते है। फिल्म लव स्टोरी 2050 के बाद हरमन की दूसरी फिल्म के रिलीज होने के अवसर पर हरमन चाहते थे कि प्रियंका मौजूर रहे और प्रियंका ने अपनी दोस्ती बखूबी निभाई।
इस फिल्म के प्रीमियर पर केवल कुछ खास लोग ही बुलाए गए थे जिसमें फिल्म के कलाकार और युनिट के सदस्य शामिल थे। फिल्म के निर्माता अनीस बज्मी ने अपने कुछ खास दोस्तो को आमंत्रित किया था।


Click it and Unblock the Notifications