..................... Priyanka is upset with Kareena | करीना की अनर्गल टिप्पणी से नाराज प्रियंका - Hindi Filmibeat

करीना की अनर्गल टिप्पणी से नाराज प्रियंका

By Staff


बालीवुड की दो हाट हीरोइन करीना कपूर और प्रियंका चौपडा के बीच संबंध सामान्य नही हैं. करीना बालीवुड में प्रियंका को अपनी खास प्रतिद्वंदी मानती है और उसके खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करती है. लेकिन प्रियंका ने कभी भी करीना के लिए सार्वजनिक रुप से भला बुरा नही कहा. बताया जाता है कि कपूर खानदान का होने के कारण करीना अपने को अन्य अभिनेत्रियों से बेहतर समझती है.

लेकिन तब प्रियंका के गुस्से का कोई ठिकाना नही रहा जब करीना ने एक बयान में कहा कि प्रियंका को अभिनय ही नही आता है और वह उसे अभिनेत्री नही मानती. इतना ही नही उसकी नजर में तो बिपासा बासू भी भावशून्य हीरोइन है जो कि सिर्फ अपने लटको झटके के कारण फिल्म इंडस्ट्री में अपने पाव जमाये हुए है.

करीना से अपनी बुराई सुनने के बाद बताया जाता है कि अब प्रियंका का धैर्य भी जवाब दे चुका है और वह करीना को माफ करने के मूड में नही है. इससे अब उनके बीच फिल्मी जंग के बढने आसार बताये जा रहे है. इससे पहले शाहरुख खान ने एक बार दोनो झगडैल हीरोइन का झगडा खत्म करने का प्रयास किया था लेकिन इस समय कर पायेंगे कि नही, यह देखना दिलचस्प रहेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X