..................... प्रियंका व सलमान के बीच शीतयुद्ध जारी, Coldwar between Salmaan and Priyanka - Hindi Filmibeat

प्रियंका व सलमान के बीच शीतयुद्ध जारी

By Staff


जिस प्रियंका चौपडा़ के साथ काम और रोमांस करने के लिए बालीवुड के दिग्गज हीरो, निर्माता व निर्देशक तरसते हैं, उसी प्रियंका से न जाने सलमान खान क्यों खुन्नस पाले हुए हैं. दोनों के बीच न जाने ऐसा क्या हो गया है कि दोनो एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते हैं, जबकि वे दोनो मुझसे शादी करोगी जैसी हिट फिल्म में काम कर चुके हैं.

बताया जाता है कि सलमान के निर्माता भाई सोहेल ने प्रियंका को अपनी निर्माणाधीन फिल्म मि एंड मिसिज खन्ना के लिए अनुबंधित करना चाहा तो प्रियंका ने यह जानकर कि इसमें सलमान है, फिल्म को करने से साफ मना कर दिया. वह चाह्ती थी कि उसके साथ सलमान की बजाय किसी और बडे़ हीरो को लिया जाये. यह जानकर सलमान को बहुत बुरा लगा कि प्रियंका ने उसके जैसे हैंडसम हीरो के साथ काम करने से मना कर दिया, जबकि उसके साथ काम करने के लिए इंडस्ट्री की हरेक हीरोइन मरी जाती है. सलमान ने इसे अपना अपमान समझा है और वह भी प्रियंका को नीचा दिखाने के अवसर ढूंढता रहता है.

बताया जाता है कि अफज़ल खान की गाड तुस्सी ग्रेट हो में सलमान और प्रियंका काम कर रहे हैं लेकिन सलमान के व्यवहार से इसके निर्देशक रूमी जाफरी तंग आ गये हैं. सलमान शूटिंग के समय प्रियंका को छूने से भी परहेज़ करते हैं. वे प्रियंका के साथ रोमांटिक सीन भी देने से परहेज करते हैं. हालांकि फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन इसी बीच सलमान और प्रियंका के बीच शुरु हुए शीत युद्ध के बाद एक गाने की शूटिंग लटकी पडी है और वह सलमान के कारण पूरी नहीं हो पा रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X