करीना और प्रियंका के बीच फंसी बर्फी!

Priyanka Chopra and Kareena Kapoor
बैंगलोर। करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा की कैट फाइट ने काफी समय से दोनों को चर्चा का विषय बना के रखा है हालांकि कुछ समय पहले ही करीना की फिल्म हिरोइन के सेट पर अचानक पहुंचकर प्रियंका ने करीना के साथ साथ पूरी फिल्म की टीम को हैरान कर दिया सभी को लगा की शायद दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर हो गई हैं। लेकिन अभी इस कहानी में ट्विस्ट बाकी है। हाल ही में खबर आई है कि रणबीर कपूर और उनकी कजिन बहन करीना कपूर पहली बार एक साथ एक सिंगिंग टैलेंट शो में अपनी फिल्मों का प्रमोशन करते नज़र आएंगे। लेकिन खास बात ये है कि जिस फिल्म का प्रमोशन रणबीर करेंगे उसमें उनके साथ प्रिंयका चोपड़ा भी हैं और प्रियंका इस प्रमोशन का हिस्सा नहीं है।

करीना कपूर अपनी अगली फिल्म हिरोइन के और रणबीर के साथ प्रियंका अपनी फिल्म बर्फी के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं। करीना और रणबीर इसी हफ्ते सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सिंगिंग टैलेंट शो इंडियन आईडल 6 के फिनाले में अपनी अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने पहुंचेगें। दोनों भाई बहन पहली बार एक साथ किसी शो में नज़र आएंगे। हिरोइन में तो करीना का ही मेन लीड रोल है इसलिए वो अकेले ही आएंगी, लेकिन बर्फी में रणबीर के साथ प्रिंयका चोपड़ा भी हैं और बिना प्रियंका के अगर रणबीर फिल्म का प्रमोशन करेंगे तो वाकई दाल में कुछ काला है।

प्रियंका और करीना शायद एक स्टेज पर एक दूसरे को नहीं झेल पाएंगी इसलिए प्रिंयका ने इस प्रमोशन से पहले से ही दूरी बना ली है। खैर प्रियंका और करीना ना सही लेकिन करीना और रणबीर को भी एक साथ एक स्टेज पर देखना काफी रोमांचक होगा। तो बस इंतजार करिये 2 सितंबर का जब हिरोइन और बर्फी के कलाकार एक साथ मिलकर इंडियन आईडल 6 के विजेता का नाम घोषित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X