करीना-प्रियंका वॉर पार्ट-2
ये करीना और प्रियंका की किसी फिल्म का नाम नहीं बल्कि उनके बीच हो रहे युद्ध का भाग दो है। करीना और प्रियंका की तकरार की बात बॉलीवुड में सभी जानते हैं। दोनों के बीच लड़ाई का शुभारंभ बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की वजह से हुआ था। शाहिद और करीना के ब्रेकअप के तुरंत बाद शाहिद और प्रियंका की नजदीकियाँ बढ़ीं थीं। इसी के साथ करीना और प्रियंका के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया था।
हालाँकि प्रियंका और शाहिद अलग हो चुके हैं पर करीना और प्रियंका की लड़ाई जारी है। अब तो इस लड़ाई में हर रोज नये अध्याय जुड़ रहे हैं। इस बार लड़ाई की वजह बने हैं मेकअप मैन पॉम्पी। मेकअपमैन पॉम्पी के लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बाच जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा है। प्रियंका को फिल्म अंजाना-अंजानी के लिए पॉम्पी की तारीखें चाहिए थीं। लेकिन पॉम्पी वो तारीखें पहले ही बेबो की फिल्म स्टेपमॉम के लिए दे चुक् थे।
खैर जब आग सुलग रही हो तो बहाना मिलते कितनी देर लगती है। अबकी दोनों के बीच लड़ाई का कारण पॉम्पी ही बन गये। पॉम्पी तो बहाना हैं हमारी बॉलीवुड फाइटिंग कैट्स को तो प्रैक्टिस में रहने के लिए वजहों की तलाश ही रहती है।


Click it and Unblock the Notifications