प्रियंका के भाव सातवें आसमान पर चढ़े!

priyanka chopra
आज कल प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में काम कम और नखरे ज्यादा दिखा रही हैं। एक समय में वो तो फिल्मों के लिए परेशान थी और जब वो काम कर रही हैं तो शाहिद कपूर की ही तरह नखरें दिखा रही हैं।

जी हां प्रियंका हर सीन पर अब अपनी मनमानी करने लगी हैं। हर बात में कमी निकालना, चीजों में अपने हिसाब से बदलाव कराना, प्रियंका का नेचर बन चुका है।

खबर की माने तो फिल्म बर्फी की यूनिट के सदस्य प्रियंका के इस व्यवहार से काफी परेशान हैं। प्रियंका को हमेशा से ही अनुशासित और मिलनसार माना गया है, लेकिन अब वह काफी बदल चुकीं हैं।

फिल्म में अपने लुक और मेकअप को लेकर वह हंगामा खड़ा कर देती हैं, शूटिंग के दौरान संवादों में मर्जी से बदलाव कर देती हैं। यहां तक कि निर्देशक को कोई दृश्य दोबारा शूट करने तक को कह देती हैं। इसका फिल्म पर क्या परिणाम क्या होगा? यह इसकी रिलीज पर ही पता चलेगा लेकिन शाहरूख के साथ काम करने से प्रियंका के भाव सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X