अब प्रियंका लगाएंगी रेस

अब्बास-मस्तान चाहते थे कि दीपिका की जगह वे किसी नामी हीरोइन को लें और प्रियंका इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। प्रियंका से उन्होंने बात की है, लेकिन प्रियंका के लिए इतनी जल्दी डेट्सल एडजस्ट करना मुश्किल है। प्रियंका ने ना नहीं की है। अगर उनके डेट्स की प्रॉबलेम सॉल्व हो जाती है तो वो इस फिल्म में जरूर काम करेंगी।
दीपिका ने इस फिल्म के लिए पहले अब्बास-मस्तान को हां कह दिया था लेकिन अचानक से फिर मना कर दिया। जब अचानक ही फिल्म की हीरोइन काम करने से मना कर दें तो शूटिंग शेड्यूल खराब हो ही जाता है। इस तरह से फिल्म का काम बढ़ चुका है।
प्रियंका और अब्बास-मस्तान ने इससे पहले फिल्म ऐतराज में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में प्रियंका नेगेटिव शेड में नज़र आई थी और उनके काम को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।
दीपिका पादुकोण प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड रेस रेस 2 bollywood deepika padukone priyanka chopra race race 2


Click it and Unblock the Notifications