प्रियंका चोपड़ा का करीना पर पलटवार
शाहिद कपूर की प्रियंका चोपड़ा से बढती नजदीकी करीना कपूर से सहन नही हुई। वे शाहिद को प्रियंका से दूर रहने के लिए सलाह देने लगी। करीना ने प्रियंका के बारे में यहां तक कह डाला कि वह धोखा दने वाली लड़की है उसने हरमन बावेजा को जैसे छोड़ दिया वैसे ही एक दिन शाहिद को भी छोड़ देंगी।
करीना ने शादिह और करीना पर एक और आरोप लगाया कि दोनों फिल्म कमीने की लोकप्रियता को बढाने के लिए सैफ अली खान का नाम इस्तेमाल कर रहे है। इन सब बातों से प्रियंका को काफी गुस्सा आया। उन्होनें करीना के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा, कमीने का निर्देशन विशाल भारद्धाज कर रहे है जिनकी फिल्मों के लिए किसी प्रकार के प्रचार की जरूरत नही होती है। फिल्म का निर्माण सबसे बड़ी कम्पनियों में शुमार की जाने वाली कम्पनी युटीवी कर रही है। फिल्म बहुत अच्छी बन पड़ी है। जो भी फिल्म को देखेगा इसे पसंद करेगा। फिल्म के प्रचार के लिए हमें किसी बाहरी सूत्र की आवश्यकता नही है।
वही शाहिद वाने मुद्दे पर प्रियंका ने कहा कि करीना खुद को भी देख ले कि उसने कैसे बीच मझधार में शाहिद को छोड़ दिया तो वो किसी और पर शाहिद को छोड़ने का आरोप कैसे लगा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications