प्रियंका ने किए एक तीर से दो शिकार

By Neha Nautiyal

Priyanka Chopra
कहा जाता है कि फिल्मी दुनिया में कोई किसी का नहीं होता। यहां कब दोस्त दुशमन बन जाएं और कब दुशमन दोस्त बन जाए ये कोई नहीं जान सकता। मगर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को देख कर लगता है कि वो दोस्ती निभाने में पीछे नहीं हटती।

देखें गैलरी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की

दरअसल अनुराग बसु एक फिल्म 'साइलेंस' बनाने जा रहे हैं। ये फिल्म किशोर कुमार के जीवन पर आधारित है। अनुराग इस फिल्म में असिन या कैटरीना कैफ को लेना चाहते थे। मगर अनुराग की पिछली फिल्म 'काइट्स' के बुरी पिटने के बाद इन अभिनेत्रियों ने इस फिल्में में काम करने से इंकार कर दिया।

ऐसे वक्त में प्रियंका चोपड़ा ने अनुराग की इस फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की। बस फिर क्या था अनुराग भी खुश और प्रियंका भी खुश। दरअसल इस फिल्म में प्रियंका को एक मानसिक रूप से विकलांग लड़की का रोल निभाने का मौका मिला है। ये रोल प्रियंका को काफी चुनौतीपूर्ण लगा क्यों उन्होंने इससे पहले सिर्फ रोमांटिक किस्म के रोल किए हैं।

पढ़ें मनोरंजन की चटपटी खबरें

दूसरी बात ये है कि इसमें रणबीर कपूर हीरो हैं वो भी एक मूक-बधिर व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। अब रणबीर के साथ कौन सी अभिनेत्री काम करना नहीं चाहती। बस हम तो यही कहेंगे प्रियंका खूबसूरत होने के साथ बेहद समझदार भी हैं। इस फिल्म के जरिए प्रियंका ने एक तीर से दो शिकार किए एक तो अनुराग से अपनी दोस्ती निभाई दूसरा इस फिल्म के जरिए उन्हें रणबीर के साथ काम करने का मौका मिल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X