प्रियंका-हरमन बने केवल दोस्त

इन दोनों का रिश्ता तीन सालों से चल रहा था। बीच में कई बार दोनों के रिश्ते टुटने की खबरे आयी पर दोनों ने समझौता कर लिया था। इस साल नए वर्ष के अवसर पर भी प्रियंका अपने परिवार के साथ मनाली में छुट्टियां बिता रही थी वहीं हरमन मुम्बई में अपने दोस्तों के साथ थे।
यही नही आशुतोष गोवारीकर की फिल्म व्हाट्स योर राशि की शुटिंग के दौरान भी दोनों केवल शूट के समय ही अपने वैन से बाहर निकलते थे। इसका मतलब है कि दोनों के रिश्ते काफी समय से तनाव में चल रहे थे।
सूत्रों के अनुसार प्रियंका नही चाहती थी कि उन दोनों का रिश्ता आगे बढे क्योंकि वे अपने करियर पर ध्यान देना चाहती है। हरमन को अभी बालीवुड में स्थापित होना है जबकि प्रियंका काफी अच्छे दौर में चल रही है।
फिलहाल दोनों से इस बारें में बात करने की कोशिश की जा रही है लेकिन दोनो ही मीडिया वालों से दूरी बरत रहे है।


Click it and Unblock the Notifications