प्रियंका, हरमन में नज़दीकियां बढ़ीं
बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने पूर्व प्रेमी हरमन बवेजा के साथ नज़र आ रही हैं। हालांकि प्रियंका और हरमन की फेमस लव स्टोरी का दि एंड तो फिल्म 'लव स्टोरी 2050' के फ्लॉप होने के साथ ही हो गया था मगर बॉलिवुड में कब क्या हो जाए कोई नहीं कह सकता।
दोनों के ब्रेकअप की खास वजह प्रियंका की बढ़ती सफलता और हरमन की फ्लॉप फिल्मों को माना गया। इस बीच प्रियंका का नाम शाहिद कपूर के साथ भी जोड़ा गया। लेकिन प्रियंका एक बार फिर से हरमन के करीब हैं। यही नहीं प्रियंका सरेआम यह भी कह चुकी हैं कि उनके और हरमन के बीच कभी ब्रेकअप हुआ ही नहीं!
हालांकि प्रियंका के इस दावे को उनकी आने वाली फिल्म 'वॉट्स योर राशि' की पब्लिसिटी से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। आशुतोष गोवात्रिकर निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका और हरमन एक बार फिर साथ नज़र आएंगे। चलो अच्छा है प्रियंका इसी बहाने फिल्म का मुफ्त प्रचार हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications