'प्रियंका के साथ दोस्ती कायम है'

हरमन की पहली फिल्म 'लव स्टोरी 2050' में जहां सभी हीरोइनों ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था वही प्रियंका ने एक नए कलाकार के साथ काम करने में कोई परेशानी महसूस नही की।
फिल्म निर्माता व निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म 'व्हट्स योर राशि' में हरमन और प्रियंका एक साथ नजर आएंगे। हरमन ने कहा कि व्यक्तिगत संबंध उनके काम को प्रभावित नहीं करते।
हरमन ने कहा कि प्रियंका के साथ काम करने का अलग आनंद होता है। उन्होंने कहा, "हम साथ-साथ हैं या नहीं, इससे काम प्रभावित नहीं होता है। हमलोग पेशेवर कलाकार हैं और एक अच्छे दोस्त भी है और हमेशा रहेंगे।"
हरमन ने कहा कि आशुतोष की फिल्म में उनका किरदार महत्वपूर्ण है। इससे पहले अफवाह उड़ी थी कि प्रियंका की तुलना में उन्हें पर्दे पर कम महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा, "मैंने प्रियंका की तुलना में फिल्म में अधिक शूटिंग की है।"


Click it and Unblock the Notifications