हरमन, प्रियंका फिर हुए साथ
शाहिद कपूर से ब्रेक-अप के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने टूटे दिल का इलाज पुराने प्रेमी अभिनेता हरमन बवेजा से करा रही हैं। आजकल दोनों फिर से साथ-साथ नज़र आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक सफल निर्देशकों में शुमार आशुतोष गोवारिकर की पार्टी में प्रियंका और हरमन ने साथ-साथ ठुमके लगाए। फिल्म 'वाट्स योर राशि' के पूरा होने पर गोवारिकर ने एक पार्टी का आयोजन किया था। इस फिल्म में हरमन और प्रियंका प्रमुख भूमिका में हैं।
एक विशेष सूत्र ने बताया कि प्रियंका और हरमन दोनों डांस फ्लोर पर साथ थे। साथ ही दोनों एक दूसरे के साथ बातचीत में भी मशगूल थे। उल्लेखनीय है कि प्रियंका चोपड़ा और हरमन बवेजा के बीच पिछले साल ब्रेकअप हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
प्रियंका चोपड़ा ब्रेकअप शाहिद कपूर हरमन बवेजा bollywood gossip harman baweja love priyanka chopra shahid kapoor


Click it and Unblock the Notifications