असिन ने तोड़ा शाहिद-प्रियंका का रिश्ता!

देखें : निडर प्रियंका चोपड़ा
अब आप पूछेंगे कि आखिर वो कौन हैं जिनकी वजह से दोनों दूर हो गए हैं, तो वो और कोई नहीं गजनी फेम असिन है। असिन इन दिनों शाहिद के साथ एक एड फिल्म में काम कर रही हैं जिसके कारण वो इन दिनों शाहिद के काफी करीब आ गई हैं। खबर है कि ये ऐड हिन्दी और तमिल दो भाषाओं में शूट किया जा रहा है, चूंकि शाहिद को तमिल आती नहीं इसलिए वो असिन से तमिल सीख रहें हैं, जिसके कारण शाहिद का काफी वक्त असिन के साथ गुजरता है जो प्रियंका को बर्दाशत नहीं हैं।
अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि प्रियंका कहती फिर रही हैं कि असिन,शाहिद को तमिल सीखाने के बजाय उसके करीब आना चाहती है ताकि वो और शाहिद दूर हो जायें। फिलहाल क्या सच है और क्या झूठ ये तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इतना तो तय है कि असिन के कारण शाहिद प्रियंका को भाव नहीं दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications