पूर्व प्रेमी के साथ दिखीं प्रियंका
शाहिद कपूर से ब्रेक-अप के बाद प्रियंका चोपड़ा आजकल अपने पुराने प्रेमियों से प्यार की पींगे बढ़ा रही हैं। प्रियंका कभी हरमन बावेजा तो कभी असीम मर्चेंट के साथ नज़र आ रही हैं। दोनों ही प्रियंका के बॉयफ्रेंड रह चुके हैं।
प्रियंका को हाल ही में असीम के साथ बैंकॉक के एक नाइट क्लब में देखा गया। प्रियंका बैंकॉक में यशराज फिल्मस की 'प्यार इम्पॉसिबल' की शूटंग कर रही हैं। हालांकि असीम इस बारे में सफाई देते हुए कह रहे हैं कि वह बैंकॉक बिजनेस के सिलसिले में गए थे और उन्हें मालूम नहीं था कि प्रियंका भी वहां है। वहीं प्रियंका के प्रवक्ता ने इस खबर को ही गलत बताया है।
वैसे प्रियंका और असीम एक दूसरे को लंबे अर्से से जानते हैं तो अगर दोनों फिर से एक-दूसरे के करीब आ जाएं तो इसमें कोई हैरानी नहीं। हां इस खबर से बेचारे शाहिद की नींदे ज़रुर उड़ सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications