परेशान मत करो: प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा दो हफ्ते के लिए आराम फरमा रहीं है और चाहतीं है कि इस बीच कोई उन्हें परेशान न करे। यहां तक कि उन्होने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया है।
पिछले छह वर्षों में प्रियंका चोपड़ा ने लगातार काम किया है। काम की अधिकता के कारण वे बीमार रहने लगी थी। उनके डॉक्टरों ने उन्हें लम्बा आराम करने की सलाह दी है।
सुनने में आ रहा है कि वे अपने परिवार व कुछ दोस्तों के साथ विदेश चली गईं है। उनके माता पिता उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित है और उसे कुछ समय से दूर ले जाने की सलाह भी दे रहे है। अब जाकर प्रियंका ने उनकी सलाह पर अमल कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications