कल्पना चावला की बायोपिक के बाद अब प्रियंका की एक और फिल्म फाइनल!
प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली की फिल्म साइन कर सकती हैं।जानिए पूरी खबर।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं और साथ ही वो फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा बेवॉच में विलेन की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फैन्स उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
[एक आंधी..और उड़ गए सलमान खान से रणबीर तक..प्रभास के आगे सब फेल ]
सिर्फ हॉलीवुड फिल्म का नहीं फैन्स उनके बॉलीवुड फिल्म का भी इंतजार कर रहे हैं लेकिन प्रियंका फिलहाल कोई भी हॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की हैं। फिलहाल कहा जा रहा है कि कल्पना चावला की बायोपिक के लिए वो पूरी तरह से तैयार हैं।

इसके अलावा ये भी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं। ये एक महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म होगी। प्रियंका चोपड़ा के कैरेक्टर पर ही फिल्म का भी नाम होगा। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने इसके लिए संजय लीला भंसाली से बात भी कर ली है।
फैन्स तो प्रियंका को जल्द से जल्द हॉलीवुड के साथ बॉलीवुड फिल्म में भी देखना चाहते हैं। अब प्रियंका चोपड़ा कब तक इन फिल्मों के लिए डेट्स दे पाती हैं ये जरूरी है और साथ ही वो कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान दे रही हैं। वो बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में समय देना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications