सक्सेसफुल मॉम बनने के लिए ब्रेक लेंगी प्रियंका चोपड़ा...
अब बच्चों को बड़ा करना और एक सक्सेसफुल मॉम बनना दोनों ही बड़े कठिन काम है। पर लगता है प्रियंका चोपड़ा दोनों ही करना चाहती हैं। अब मॉम बनने के लिए वो शादी करेंगी या फिर अडॉप्ट करके एक सक्सेसफुल सिंगल मदर बनेंगी ये तो उन्होंने नहीं बताया लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों को लेकर बहुत उत्साह ज़ाहिर किया है।
एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि उनके पास अपने लिए भी केवल बिस्तर पर थक कर सोने जितना समय होता है। इसलिए अब वो काम करके काफी थक चुकी हैं। लेकिन काम से ब्रेक वो तभी लेंगी जब उन्हें अपने बच्चों को बड़ा करना होगा।
प्रियंका का ये भी कहना है कि उन्हें खुद को सरप्राइज़ देना काफी पसंद है इसलिए क्या पता खुद को सरप्राइज़ देने के लिए वो खुद को एक बच्चा गिफ्ट करें। कैसे इस पर वो चुप रह गई। हालांकि प्रियंका ने कहा कि वक्त के बारे में कभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
वैसे प्रियंका की तरह बॉलीवुड में कई ऐसी सुपरमॉम और सिंगल मदर हैं जिन्होंने करियर से ज़्यादा तरजीह बच्चों को दी है।


Click it and Unblock the Notifications











