RUMOUR: शाहरूख, ऋतिक ही नहीं.. सनी लियोन को भी टक्कर देंगी प्रियंका चोपड़ा!
[गपशप] यदि ऐसा कहा जाए कि प्रियंका चोपड़ा की पांचों उंगलियां फिलहाल घी में है.. तो यह कहना गलत नहीं होगा। भारत के साथ साथ विदेशों में नाम कमा रही प्रियंका हमें जल्द ही बाजीराव मस्तानी में दिखने वाली हैं। फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही प्रियंका अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको में भी व्यस्त हैं।
खैर, अफवाहों की मानें तो फोर्स 2 के निर्देशक अभिनय देव प्रियंका चोपड़ा को अपनी फिल्म में 'सुपरवुमैन' बनाना चाहते हैं। अभिनय अपनी स्क्रिप्ट लेकर प्रियंका के पास गए थे और सूत्रों की मानें तो बात सही दिशा में चल रही है।
ALERT: टूटा लाखों फैंस का दिल.. प्रियंका चोपड़ा की शादी पक्की!
बहरहाल, प्रियंका यह फिल्म करेंगी या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन हमें पता है कि यदि प्रियंका सुपरवुमैन का किरदार निभाने की जिम्मेदारी लेगीं तो हमें बॉलीवुड की एक सफल सुपरगर्ल जरूर मिलेगी। वैसे याद दिला दें, सनी लियोन भी अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म में सुपरवुमैन ही बन रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा से पहले यह कोशिश शाहरूख खान से लेकर कंगना रनौत तक ने किया है। लेकिन इस कोशिश में सब फेल रहे हैं। सुपरहीरोज की लिस्ट देखी जाए तो भारत में बच्चों ने सिर्फ ऋतिक रोशन को ही प्यार दिया है।
यहां देखिए इंडिया के सुपरहीरो की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications












