इस बड़ी फिल्म से जुड़ीं प्रियंका चोपड़ा, हॉलीवुड में 'देसी गर्ल' का धमाका जारी !

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने फिलहाल बॉलीवुड से दूरी बरकरार रखी है। इधर भारतीय फैंस प्रियंका चोपड़ा की अगली बॉलीवुड फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। उधर रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को एक और हॉलीवुड फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका की बात अभी 'मैट्रिक्स' सीरीज की अगली फिल्म मैट्रिक्स- 4 पर चल रही है और यह बातचीत फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

इससे पहले प्रियंका चोपडा़ अमेरिकन शो क्वान्टिको के अलावा बेवॉच, इजन्ट इज रोमांटिक जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं, हाल ही मेंएक्ट्रेस ने अपनी अगली हॉलीवुड वेब सीरिज भी साइन कर ली है। प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन अमेजॉन के लिए एक थ्रिलर वेब सीरीज में काम करने जा रहे हैं, जिसका नाम है सिटाडेल। एवेंजर्स एंडगेम फेम रूसो ब्रदर्स इस सीरीज को बना रहे हैं। यह एक मल्टी स्टारर सीरीज होगी और दोनों यूएस के मदरशिप एडिशन में नजर आएंगे।

Priyanka Chopra

वहीं, यदि अब मैट्रिक्स 4 से भी प्रियंका का नाम जुड़ जाता है तो जाहिर तौर पर यह फैंस के लिए काफी उत्साहित करने वाली बात होगी। मैट्रिक्स 4 का निर्देशन Lana Wachowski करेंगे। जबकि फिल्म में प्रियंका के अलावा, Carrie-Ann Moss और Keanu Reeves मुख्य किरदारों में होंगे। फिल्म की घोषणा पिछले साल अगस्त में ही हो चुकी है। लेकिन अब प्रियंका का नाम भी सामने आ रहा है।

प्रियंका राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज द वाइट टाइगर में भी नजर आने वाली हैं, यहां वो प्रोड्यूसर भी हैं। प्रियंका चोपड़ा 2019 में बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। फिलहाल प्रियंका किसी बॉलीवुड फिल्म से नहीं जुड़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X