..................... Priyanka Chopra's song I cant Make You Love Me sexy and emotional - Hindi Filmibeat

किसे कह रही हैं प्रियंका आई कांट मेक यू लव मी, वो भी सेक्सी अंदाज में

प्रिंयका चोपड़ा की इंटरनेशल एलबम आई कांट मेक यू लव मी जबसे रिलीज हुआ है तभी से सुर्खियों में है। यह गाना 1991 में बोनी रैट पर फिल्माया गया था और प्रियंका चोपड़ा के दिल के बेहद करीब था। प्रियंका चोपड़ा का कहना है उन्होंने इस गाने को अपने पहले सोलो गाने के रुप में इसलिये चुना क्योंकि जब सालों पहले उनका दिल टूटा था तो वो इस गाने को बार बार सुनती थीं और काफी जुड़ गयी थीं इससे। आज भी जब वो इस गाने को सुनती हैं तो काफी इमोशनल हो जाती हैं उनका ये भी कहना है कि इस गाने से उनकी इतनी यादें जुड़ी हैं कि वो इसे कभी नहीं भूल सकतीं।

तो आई कांट मेक यू लव मी गाना कुल मिलाकर प्रियंका ने इसीलिये चुना क्योंकि ये उस वक्त उनके दिल के बेहद करीब हो गया था जब उनका दिल टूटा था। अब कुछ लोगों का ये कहना है कि भला प्रियंका चोपड़ा का दिल तोड़ा किसने और वो आई कांट मेक यू लव मी गाने के जरिये आखिर किसे कहना चाहती हैं कि वो उससे प्यार करती हैं। वो भी इतने सेक्सी, प्यार भरे अंदाज में। खैर गॉसिप ही सही लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका और शाहरुख खान के अफेयर को लेकर तो आप सुनते ही आए हैं तो लोगों का मानना है कि शायद इस गाने के जरिये प्रियंका शाहरुख खान को ही कह रही हैं कि वो चाहकर भी उन्हें खुद से प्यार करने को मजबूर नहीं कर सकतीं।

वैसे शायद आपने प्रियंका और शाहरुख खान की शादी की खबरें भी सुनी ही होंगी, हालांकि उन खबरों में किसी तरह की सच्चाई नज़र नहीं आती लेकिन फिर भी गॉसिप ही सही खबर तो खबर ही है। खैर प्रिंयका का इस तरह से दुख भरे गाने आई कांट मेक यू लव मी को सेक्सी और प्यार भरे अंदाज में पेश करने के पीछे उनकी पर्सनल वजह है या फिर ये सिर्फ उनकी निजी पसंद है ये तो प्रियंका ही जानें, लेकिन उनके चाहने वालों का भी कुछ यही मानना है कि ये गाना तो प्रियंका ने बॉलीवुड के किंग खान को ही डेडिकेट किया है।

लेकिन दुख की बात ये ही कि पिछले कुछ समय से जिस तरह प्रियंका और शाहरुख खान के दरमयां दूरियां कायम हुई हैं और शाहरुख खान ने प्रियंका के साथ अपना नाम किसी भी तरह से जोड़े जाने पर आपत्ति जताई है उससे तो यही लगता है कि शाहरुख को जरुर ये खबर नागवार गुजरेगी।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/P4_fDMnpDls?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X