प्रियंका का शैंपू 2 करोड़ का
ख़बर है कि प्रियंका चोपडा एक शैंपू कंपनी की ब्रांड एम्बेस्डर बनीं हैं और एक शैंपू के एड के लिए2 करोड़ रुपये ले रही हैं. इतनातो प्रियंका को एक फ़िल्म का भी नहीं मिलता. आश्चर्य की बाततो ये है की वो कंपनी प्रियंका को किस बात का इतना पैसा दे रही है.
सूत्रों के मुताबिक कई हीरोइनें महंगे एडवरटाइसिंग इंडोर्समेंट साइन करके अपने आपको नंबर वन साबित करने की होड़ में जुटी हुई हैं. और अब प्रियंका चोपड़ा भी इसी जमात में शामिल हो गई हैं.
ऐश्वर्या राय की शादी के बाद से बॉलिवुड की हीरोइनों में नंबर गेम को लेकर काफी खींचतान मची हुई है. हीरोइनों द्वारा एक दूसरे पर छींटाकशी की जा रही है और अपने को बेहतर बताने के लिए तरह - तरह के फंडें अपनाए जा रहे है. इन्हीं फंडों में एक है एडवरटाइजमेंट की महंगी डील साइन करके अपने को नंबर वन साबित करना.


Click it and Unblock the Notifications