शाहिद कपूर-प्रियंका चोपड़ा अलग हुए

By Staff

बॉलीवुड में आजकल स्टार जोड़ियाँ छायी हुई हैं। वैसे ये कोई नयी बात नहीं पर इधर कुछ समय से ये प्रचलन बढ़ता ही जा रहा है।

फिल्म के प्रमोशन और रिलीज के दौरान ये खबरें चरम पर होती हैं। उस के बाद धीरे-धीरे दम तोड़ देती हैं। शाहिद और करीना के अलग होने के कुछ ही दिन बाद शाहिद और प्रियंका की जोड़ी बन गयी थी।

अब सुनने में आ रहा है कि कमीने फिल्म से प्रेम के जाल में उलझे शाहिद और प्रियंका अलग हो गए हैं। इस ब्रेकअप से प्रियंका इतनी परेशान हुईं कि बीमार भी हो गयीं। अब प्रियंका के दोस्त उन्हे इस ब्रेकअप से बाहर निकालने में लगे हुए हैं।

ब्रेकअप की वजह प्रियंका और शाहिद का स्वभाव अलग-अलग होना बताया जा रहा है। शाहिद काफी संकोची स्वभाव के हैं वहीं प्रियंका दिलदार और मिलनसार हैं। जिसकी वजह से अक्सर दोनों में लड़ाइयां होती रहती थीं।

इस के अलावा दोनों के नजदीकियों का कहना है कि प्रियंका इस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थीं जबकि शाहिद प्रियंका के मुकाबले कम समर्पित थे। इसलिए दोनों के रिश्ते में दरार आना स्वाभाविक था।

प्रियंका इस रिश्ते को लेकर काफी दबाव में थी। ये रिश्ता हर दिन एकतरफा होता जा रहा था। इस रिश्ते से प्रियंका को काफी चोट पहुँची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X