प्रियंका-शाहिद ने सगाई की?

इन दिनों शाहिद अपने पिता की फिल्म 'मौसम' की शूटिंग चंडीगढ़ में कर रहे हैं शायद इसलिए दोनों को सगाई के लिए ये जगह माकूल लगी होगी। खबरों की मानें तो प्रियंका का इरादा पहले गोवा में नया साल मनाने का था लेकिन उन्होंने ऐन वक्त में अपना इरादा बदल लिया और शाहिद के पास चंडीगढ़ पहुंच गईं जहां दोनों ने सगाई कर ली।
खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा अपनी और शाहिद की सगाई की खबरों को नकार चुकी हैं। मगर अभी सच क्या है ये कोई नहीं जानता। वैसे शाहिद और प्रियंका अपने प्यार का इजहार कॉफी विद करन में कर ही चुके हैं इसलिए दोनों का सगाई की खबर को और भी ज्यादा हवा दी गई। फिलहाल शाहिद की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications