मिलिए संजय लीला भंसाली की नई हीरोइन से- प्रियंका चोपड़ा उर्फ गंगूबाई कोठेवाली
संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार हैं। फिल्म का नाम है हीरा मंडी जो कि एक महिला गंगूबाई कोठेवाली की कहानी है। गंगूबाई मुंबई के कमाठीपुरा एरिया में अपना कोठा चलाकर उन लड़कियों की मदद करती थी जिन्हें पैसों की सख्त ज़रूरत होती थी। वहीं गंगूबाई इन लड़कियोंं के हक के लिए भी लड़ती थी।
गंगूबाई के संंबंध उस दौरान मुंबई के सारे बड़े लोगों से थे। उनके किरदार के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलती है द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई नाम की किताब से। माना जा रहा है कि प्रियंका ये फिल्म साइन कर चुकी हैं और शोनीली बोस की द स्काई इज़ पिंक के बाद वो इस फिल्म पर काम करना शुरू कर देंगी।

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली और प्रियंका चोपड़ा इससे पहले एक गैंगस्टर ड्रामा गुस्ताखियां में साथ आना चाहते थे लेकिन प्रियंका इस फिल्म को को - प्रोड्यूस करना चाहती थीं जिसके लिए संजय लीला भंसाली नहीं माने थे और दोनों ने अपने अलग रास्ते तय कर लिए थे।
हालांकि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इन खबरों को नकारते हुए कहा था कि ऐसा कुछ नहीं था। संंजय और प्रियंका अपनी तारीखों के बीच सामंजस्य नहीं बैठा पाए और इसलिए ये प्रोजेक्ट बंद करना पड़ा। प्रियंका, आखिरी बार, संजय की बाजीराव मस्तानी में काशीबाई के किरदार में दिखाई दी थीं।
अब देखना है कि संजय के साथ एक बार फिर वो कितना सशक्त किरदार लेकर परदे पर आती है। देखिए बॉलीवुड की किन हीरोइनों ने निभाया है कोठेवाली का किरदार -


Click it and Unblock the Notifications












