सलमान ने #EID2019 के लिए बुक कर दिया ये सुपरस्टार, 10 साल बाद धमाका
Recommended Video

सलमान खान की अली अब्बास ज़फर वाली फिल्म भारत की हीरोइन की तलाश अब प्रियंका चोपड़ा पर जाकर रूकी है। जी हां, माना जा रहा है कि भारत प्रियंका चोपड़ा का अगला बॉलीवुड प्रोजेक्ट है।
एक अखबार की मानें तो फिल्म के लिए अली ने प्रियंका को लंदन में अप्रोच किया था जहां वो क्वांटिको की शूटिंग कर रही थीं और अब प्रियंका ने ये प्रोजेक्ट फाइनल कर दिया है।

फिल्म की स्क्रिप्ट तगड़ी है और प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के साथ फिल्म में ज़ोरदार धमाका करने वाली है। वैसे सलमान और प्रियंका एक साथ 10 साल बाद परदे पर दिखाई देंगे।
सलमान खान और अली अब्बास ज़फर अपने 300 करोड़ की तिकड़ी पूरा करने की तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे अतुल अग्निहोत्री।
फिल्म एक कोरियन फिल्म - ओड टू माय फादर का रीमेक है। गपशप गली में उड़ती उड़ती खबर है कि सलमान ने ट्यूबलाइट के बाद ही अतुल का अगला प्रोजेक्ट करने का वादा किया था। सलमान ने खुद अली को इसे डायरेक्ट करने के लिए कहा।
यहां देखिए सलमान की कितनी फिल्में रीमेक थीं


Click it and Unblock the Notifications