सगाई तोड़ने के बाद इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा के भाई
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा हाल ही में तब न्यूज़ में आए जब उनकी मंगेतर इशिता कुमार से उनकी सगाई टूटने की खबरें आईं। कारण किसी को नहीं पता लेकिन लोगों ने दबी ज़ुबान में कहा कि उनकी मंगेतर के खराब स्वास्थ्य के बाद सिद्धार्थ और उनकी मां मधु चोपड़ा ने ये सगाई तोड़ दी।
बहरहाल, बात आई गई हो गई थी। अब सिद्धार्थ चोपड़ा एक बार फिर खबरों में हैं और इस बार खबरें हैं उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर। दरअसल, सिद्धार्थ आजकल हर इवेंट में एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ दिखाई देते हैं।

माना जा रहा है कि नीलम और सिद्धार्थ या तो सगाई कर चुके हैं या फिर करने वाले हैं। नीलम उपाध्याय पेशे से एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है।
हाल ही में नीलम के हाथ में अंगूठी देखी गई जिसके बाद उन्हें सिद्धार्थ की मंगेतर कहा जाने लगा। लेकिन नीलम ने ट्वीट कर साफ किया कि अंगूठी उनके दाएं हाथ में हैं।


Click it and Unblock the Notifications