..................... Priyanka Chopra reportedly charging no fees for Salman Khan film Bharat - Hindi Filmibeat

12 करोड़ से सीधा जीरो पर आ गईं प्रियंका चोपड़ा, सलमान की भारत के लिए No Fees!

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी अफेयर की जबरदस्त खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहीं हैं। वहीं हाल ही में उन्हें लेकर एक और चौंकाने वाली खबर आ रही है। ये खबर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म भारत को लेकर है। बीते दिनों मीडिया में ये खबर जबरदस्त वायरल हुई थी कि इस फिल्म के लिए प्रिंयका चोपड़ा फीस के तौर मोटी रकम ले रही हैं। उनकी फीस 12 करोड़ बताई जा रही थी। वहीं अब जो खबर आ रही है, वो इसके बिल्कुल उलट है और शायद आपके लिए यकीन करना भी थोड़ा मुश्किल हो जाए।

[सबसे बुरी फिल्म रेस 3, अब सलमान से पैसे वापस मांग रहे फैंस, जानकर लगेगा Shock]

एक अंग्रेजी पोर्टल का दावा है कि प्रियंका चोपड़ा आने वाली फिल्म भारत के लिए जीरो फीस ले रही हैं, यानी कि वे इस फिल्म के लिए कोई भी फीस नहीं ले रही हैं। जी हां! ये खबर सुनकर आप भी चौंक गए होंगे। हालांकि प्रियंका इस फिल्म के मेकर्स पर ये एहसान क्यों कर रही हैं इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। बस सूत्रों के हवाले से ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं फैंस के साथ-साथ हमारे लिए भी इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

priyanka-chopra-reportedly-charging-no-fees-salman-khan-film-Bharat

बता दें, भारत सलमान खान की सबसे मंहगी फिल्मों से एक है। फिल्म का बजट 180 करोड़ तक रखा गया है। अली अब्बास जफर ने कहा, भारत की कहानी बहुत ही शानदार है। सलमान खान का किरदार भी बेहद ख़ास है.. हमने तय किया है कि इस फिल्म में सलमान को 5 नए लुक देंगे। यह सभी अवतार फिल्म के लिए अहम सीन होंगे। खास बात ये भी है कि इस फिल्म में 17 सालों बाद प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान साथ दिखाई देंगे। आगे जानें सलमान-प्रियंका की भारत के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X