प्रियंका चोपड़ा ने किया इस सुपरस्टार को रिजेक्ट..नहीं करनी साथ में बायोपिक

By Shweta

अभिषेक बच्चन के फैन्स पिछले काफी दिनों से अभिषेक बच्चन की एक शानदार फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने कुछ फिल्मों को फाइनल भी किया है। हाल में ही उन्होंने अपनी साइन की प्रोजेक्ट्स में से जेपी दत्ता की पलटन को शूटिंग के अचानक एक दिन पहले छोड़ दिया था।

अभिषेक बच्चन अपना ध्यान फिलहाल साहिर लुधियानवी की बायोपिक पर देना चाहते हैं। पहले भी खबरें आई थी कि अभिषेक बच्चन के साथ प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म के लिए ऑफर किया गया है। लेकिन अब ताजा खबर ये आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है।

priyanka-chopra-rejects-sahir-ludhianvi-biopic

Recommended Video

Priyanka Chopra REJECTS Sanjay Leela Bhansali's Gustakhiyan | FilmiBeat

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा इस प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड थीं।पहले फिल्म के लिए फरहान अख्तर, इरफान खान का नाम आ रहा था तो वो और भी ज्यादा खुश थीं लेकिन अभिषेक बच्चन का नाम फाइनल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ही अधिक ध्यान देना चाहती हैं।

आपको बता दें किअभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा एक साथ दोस्ताना, ब्लफमास्टर और द्रोण जैसी फिल्में कर चुके हैं लेकिन फिलहाल प्रियंका चोपड़ा उनके साथ काम करने में दिलचस्पी नहीं ले रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X