..................... Priyanka Chopra refuses to perform with dream team lead by karan Johar - Hindi Filmibeat

#Ouch- करण जौहर की 'ड्रीम टीम' के साथ परफॉर्म नहीं करेंगी ये 'सुपरस्टार'..हुईं नाराज!

By Shweta

ये तो आप भी जानते होंगे कि प्करण जौहर की अगुवाई में वरूण धवन, कैटरीना कैफ,आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित कई स्टार्स इन दिनों यूएस में परफॉर्म करने में लगे हुए हैं। वहां लोग इन स्टार्स को खासकर परफॉर्म करते देखना पसंद करते हैं। आखिर वहां भी बॉलीवुड स्टार्स का क्रेज कुछ कम थोड़े ही है।

[टाइगर श्रॉफ की एक क्वालिटी सब पर भारी..ऐसे ही नहीं है हर किसी के फेवरिट!]

अब प्रियंका चोपड़ा जब से हॉलीवुड में पॉपुलर हुई हैं लोग उन्हें सबसे ज्यादा देखना पसंद करते हैं। प्रियंका चोपड़ा परफॉर्मर भी कितनी अच्छी हैं ये बात भी उनके फैन्स बखुबी जानते हैं। प्रियंका चोपड़ा भी करण जौहर की इस ड्रीम टीम के साथ परफॉर्म करने वाली थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

Priyanka Chopra

जी हां सबको काफी समय से पता था कि प्रियंका चोपड़ा खुद न्यूयार्क में परफॉर्म करने वाली थीं लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि प्रियंका ऐन वक्त पर पलट गई और आने से मना कर चुकी है।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा को अब भारत के बाहर लोग अच्छा खासा जानते हैं ये बात सबको पता है लिहाजा सूत्रों की माने तो करण जौहर और उनकी टीम इस पॉपुलैरिटी का फायदा उठाना चाहती थी और उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के नाम का भरपुर इस्तेमाल किया।

प्रियंका चोपड़ा को सिर्फ एक परफॉर्मेंस देना था लेकिन जब उन्हें पता चला कि एक परफॉर्मेंस के बदले उनके नाम और पॉपुलैरिटी का इतना फायदा उठाया जा रहा है तो वो नाराज हो गईं और ये बोलीं कि वो काफी व्यस्त हैं और समय निकाल कर परफॉर्म करने आएंगी।

अब प्रियंका चोपड़ा भी प्रियंका चोपड़ा हैं उन्हें ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई की उनके नाम पर इस तरह से किया जा रहा है। अब आगे वो परफॉर्म करेंगी या नहीं ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा। खैर इतना तो जरूर है कि प्रियंका चोपड़ा को भी पता है कि उनकी परफॉर्मेंस लोग देखना पसंद करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा एक शानदार परफॉर्मर है ये बात सभी जानते हैं और लोग उनकी परफॉर्मेंस देखना पसंद भी करते हैं। चाहे बॉलीवुड हो या हॉलीवुड वो कई बार परफॉर्म कर चुकी हैं और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते। लिहाजा उनके फैन्स को जब भी मौका मिलेगा वो प्रियंका चोपड़ा की परफॉर्मेंस तो देखना चाहेंगे ही।

आपको बता दे कि प्रियंका चोपड़ा इस साल भी ABC Upfront में परफॉर्म की थीं और उन्हें काफी ज्यादा सराहा भी गया था। आईफा में भी प्रियंका चोपड़ा ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X