VIDEO: एक्शन के साथ देखिए प्रियंका चोपड़ा का सेक्सी अवतार!
[गपशप] प्रियंका चोपड़ा का पहला हॉलीवुड टीवी शो 'क्वांटिको' पूरी तरह से तैयार है और ट्रेलर के बाद इसके कई प्रोमो भी रिलीज किए जा रहे हैं। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
बहरहाल, क्वांटिको की बात करें तो इसके हर प्रोमो में प्रियंका का अंदाज जबरदस्त है। इस शो में प्रियंका के किरदार का नाम एलेक्स वीवर है, जो कि एक एफबीआई एजेंट हैं। क्वांटिको की कहानी कुछ एफबीआई एजेंट्स पर आधारित हैं, जिनमें से एक अमेरिका पर हुए आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार होता है।
प्रियंका अपने इस अमेरिकन टीवी शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह उनके लिए काफी अलग और नया अनुभव था। खैर, इंडिया में यह शो 3 अक्टूबर से दिखाया जाएगा। लिहाजा, आप इंतजार बना रहे हम लाए है शो को नया प्रोमो।
यहां देखें वीडियो- (नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें)


Click it and Unblock the Notifications

