प्रियंका चोपड़ा की प्रेगनेंट तस्वीरें निक जोनस के साथ वायरल, फैन्स ने दी बधाई

कोरोना लॉकडाउन का सबसे ज़्यादा फायदा उठाया सेलिब्रिटी कपल्स ने फैमिली प्लानिंंग करने में। करीना कपूर खान - सैफ अली खान से लेकर विराट कोहली - अनुष्का शर्मा तक सबके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। और अब इस लिस्ट में शायद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का नाम भी शामिल हो चुका है।

ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि प्रियंका चोपड़ा की लंदन की सड़कों पर घूमती हुई वायरल हुई तस्वीरें देखने के बाद फैन्स कह रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं और वो प्रेगनेंट हैं, ऐसा उनकी तस्वीरें देखने के बाद फैन्स को लग रहा है।

priyanka-chopra-pregnant-with-nick-jonas-child-pictures-go-viral

प्रियंका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक फैन ने लिखा - कह दो कि ये प्रेगनेंट है। प्लीज़ कह दो। वहीं एक और फैन ने लिखा - बस मैं ये एलान कर दे रही हूं कि प्रियंका चोपड़ा प्रेगनेंट हैं।

एक और फैन ने इस खबर की पुष्टि करने के लिए सारी बातों को जोड़ते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर इतनी एक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा आजकल केवल अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करती हैं या फिर ऐसी तस्वीरें जो उनका क्लोज़ अप होती है।

प्रियंका और निक ने हाल ही में अपनी शादी के दो साल पूरे किए हैं और इस दौरान भी प्रियंका ने अपनी और निक की पीछे से एक तस्वीर शेयर की। बस ये सारी बातें मिलाकर फैन्स ये तय कर चुके हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2021 में बेबी जोनस का स्वागत कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X