..................... प्रियंका व जाजू का पैसे का मामला सुलझा. Priyanka and Jaju case solved - Hindi Filmibeat

प्रियंका व जाजू का पैसे का मामला सुलझा

By Staff


अपनी हसीन अदाओं से सबको मदमस्त कर देने वाली प्रियंका चौपडा ने जब बालीवुड में कदम रखा था तो उनके सेकेट्री के रुप में प्रकाश जाजू ने उन्हें कई फिल्में दिलाई और जब प्रियंका हिट हो गई तो उसने जाजू को न सिर्फ हटा दिया बल्कि उसके कमीशन का लाखों रुपया भी डकार गई.

अपने इस अपमान से तिलमिलाये जाजू ने प्रियंका के खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज कर दिया. लेकिन प्रियंका और उसका बाप अशोक चौपडा़ भी कम घाघ नहीं निकले. उन्होंने जाजू को धमकाने के लिए माफिया सरगना छोटा शकील की सहायता लेकर जाजू को बता दिया कि दोनो बाप बेटी पैसे के लिए किस हद तक जा सकते हैं. लेकिन जाजू ने भी डरकर घर में बैठने की बजाय दोनों बाप बेटी के शराफत के चिट्टे खोलने शुरु कर दिये थे.

उस समय जाजू के बयानों से न सिर्फ बालीवुड का बल्कि आम जनता का भी अच्छा खासा मनोरंजन हो रहा था. जाजू ने प्रियंका पर आरोप लगाया था कि वह विभिन्न निर्माता, निर्देशकों और सलमान खान जैसे हीरो के साथ गलत संबंध बनाकर ही फिल्में हथियाती है जिसमें उसके बाप का पूरा सहयोग रहता है. हाई कोर्ट में मुकदमा हारने के बाद जाजू ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की.

लेकिन अब उन दोनो के बीच चल रही इस मजेदार लडाई का अंत हो गया है. फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने प्रियंका और जाजू के बीच सुलह करवाकर प्रियंका से उनकी रकम वापिस दिला दी है. हालांकि जाजू को रकम तो मिल गई है लेकिन कितनी मिली है, वे इस पर जबान खोलने के लिए लिए तैयार नहीं हैं और न ही यह बताने को तैयार हैं कि क्या इस समझौते में किसी माफिया सरगना का तो हाथ नहीं था.

खैर वैसे भी बालीवुड में सबको आम चूसने से मतलब होता है कि न कि पेड़ गिनने से.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X