तगड़ा Rumor: सलमान खान की भारत छोड़ कर इस ब्लॉकबस्टर से प्रियंका चोपड़ा का कमबैक फाइनल
माना जा रहा था कि शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपनी वापसी सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म भारत से करेंगी लेकिन फिर प्रियंका चोपड़ा ने एक दिन सबको झटका देते हुए फिल्म छोड़ दी। किसी को समझ नहीं आया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा, शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग शादी से तीन दिन पहले तक करेंगी।
अब प्रियंका ने ब्लॉकबस्टर फिल्म, सलमान खान के साथ क्यों छोड़ी पता नहीं। लेकिन उन्होंने आखिरकार अपना ब्लॉकबस्टर कमबैक तय कर लिया है। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा को संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म हीरा मंडी के लिए अप्रोच किया था और प्रियंका ने फिल्म के लिए हां कर दी।

प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद इस फिल्म से जुड़ी सारी औपचारिकताएं पूरी कर देंगी जिसके बाद फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। संजय लीला भंसाली इस समय कई फिल्मों के साथ जुड़े हुए हैं जिनमें, साहिर लुधियानवी बायोपिक और इंशाल्लाह नाम की एक फिल्म प्रमुख थी।
माना जा रहा था कि उनके अगले प्रोजेक्ट में या तो शाहरूख होंगे या सलमान। जहां साहिर लुधियानवी बायोपिक, शाहरूख खान को ऑफर हुई थी वहीं इंशाल्लाह को तो ईद 2020 के लिए फाईनल माना जा रहा था। पर ताज़ा खबरों की मानें तो संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म प्रियंका चोपड़ा के साथ हीरा मंडी ही होगी।
जानिए बॉलीवुड की ए लिस्ट हीरोइनों के आने वाले बेहतरीन प्रोजेक्ट्स -


Click it and Unblock the Notifications